Sun. Mar 15th, 2026

काले हिरण शिकार मामले में सलमान दोषी, बाकी सभी पांच आरोपी बरी

Share this News

राजस्थान/जोधपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। काले हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान को अदालत ने दोषी करार दिया है। बाकी के सभी पांच आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि सलमान को अगर तीन साल की सजा होती है तो उन्हें ऊपर की अदालत से जमानत मिल सकती है, लेकिन तीन साल से ज्यादा की सजा अदालत सुनाती है तो जमानत मिलनी मुश्किल होगी।

Latest News