जीनियस अवार्ड से सम्मानित सचिन ने गरीब असहाय बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Share this News

सारण जिले के गौरा ग्राम निवासी जीनियस अवार्ड एवं प्रतिभा सम्मान जैसे अनेक अवार्ड से सम्मानित सचिन कुमार सिंह ने अपना जन्मदिन दलित बस्ती के गरीब असहाय बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री और मिठाई वितरण कर मनाया। सचिन पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्य करने में रुचि रखते हैं ,सचिन के जन्मदिन पर राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय सचिव और सारण SP हर किशोर राय के पिता जी ललितेश्वर राय, आरएस‌ए आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह ( गोलू ), वरिष्ठ कांग्रेस नेता नजरे हसन ,समाजसेवी प्रिंस कुमार सिंह, मोटिवेशनल स्पीकर आशुतोष कुमार, शिक्षक नेता विश्वजीत सिंह चंदेल, आदित्य, राहुल समेत अन्य लोगों ने शुभकामना संदेश दिया।

Latest News