Tue. Mar 10th, 2026

जान जोखिम में न डालें सभी पहने मास्क-सुनील सिंह

Share this News

कोरोना से बचने का मात्र उपाय सोसल डिस्टेंसिंग का करे पालन

जमिरुदिन की रिपोर्ट

बनियापुर (सारण) आज इस वैश्विक कोरोना माहामारी में देश दुनिया में तबाही मची हुई है।आप सोसल डिस्टेंसिंग में रह कर घरो में रहे जान जोखिम में न डाले यह बाते पैग़म्बरपुर के मुखिया सुनील सिंह ने पंचायत के वार्ड 01 में मास्क साबुन बाटते हुए लोगो से कही।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव का मात्र यही उपाय है कि हम सोसल दुरी बनाए ।मास्क पहने सावुन से बार बार हाथ धोए और घरो में रहे ।आवश्यकतावश ही घरो से बाहर निकले।हमने कोरोना महामारी में यथा संभव पंचायत में जरूरतमन्दों में राहत सामग्री उपलब्ध कराया वही जागरूकता अभियान चलाकर कोरोना से बचाव के लिए प्रचार प्रसार किया।वही घर घर मास्क साबुन का भी वितरण किया गया।वही वार्ड 01 के सदस्य सेराज अहमद कोरैशी ने बताया कि वार्ड में सभी घरो में उपलब्ध मास्क साबुन का वितरण कर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया।मौके पर वार्ड सचिव नौसाद आलम इस्लाम कोरैशी स्फीउल्लाह कोरैशी सहित अन्य शामिल थे।

Latest News