नौसेना अधिकारी सलमान संग कैट्रीना

Share this News

मुंबई, 18 अप्रैल (हि स)। सलमान खान असली जिंदगी में नौसेना में शामिल नहीं हुए हैं। आने वाली फिल्म भारत को लेकर सलमान का नया पोस्टर लांच हुआ है, जिसमें सलमान खान नौसेना अधिकारी के गेटअप में नजर आ रहे हैं और उनके साथ कैट्रीना कैफ भी नजर आ रही हैं। सलमान और कैट्रीना की जोड़ी को लेकर फिल्म भारत का ये दूसरा पोस्टर है, जो रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर सलमान खान की इस फिल्म के अब तक चार पोस्टर रिलीज हो चुके हैं और भविष्य में कई पोस्टर रिलीज होने जा रहे हैं। इनमें कैट्रीना के अलावा दिशा पतानी, तब्बू, जैकी श्राफ, सुनील ग्रोवर और नूरा फतह के पोस्टर भी आने की संभावना है। ईद पर रिलीज होने जा रही सलमान खान की इस फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को लांच होने जा रहा है। अली अब्बास जाफर फिल्म के निर्देशक हैं। सौ करोड़ से ज्यादा के बजट वाली इस फिल्म को आगामी 5 जून को रिलीज किया जाएगा।

Latest News