Sun. Mar 15th, 2026

दहेज के लिए युवक ने की पत्नी की हत्या

Share this News

भुवनेश्वर, 22 अप्रैल (हि.स.)। मयुरभंज जिले के कप्तिपदा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलडिहा गांव में शनिवार रात दहेज को लेकर एक युवक ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, महुलडिहा गांव के एक व्यक्ति विश्वजीत मुखर्जी अपनी पत्नी गुमुरी मुखर्जी से काफी दिनों से दहेज को लेकर उत्पीड़न कर रहा था। जब उसकी पत्नी सो रही थी, तब उसने शनिवार देर रात अपनी पत्नी की लोहे के रॉड से पीटकर हत्या कर दी। गुमुरी के परिजनों ने इस मामले में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News