Sat. Apr 27th, 2024

मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Share this News
No


कानपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। कानपुर जनपद में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दो इनामी बदमाश पुलिस अभिरक्षा से भागने लगे। इसके साथ दोनों ने घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक को हैलट अस्पताल में तो दूसरे को काशीराम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक दक्षिण रवीना त्यागी ने सोमवार ने बताया कि चोरी के मामले में किदवई नगर पुलिस ने मछरिया निवासी असलम को गिरफ्तार किया गया था। इसको पुलिस भोर पहर माल की बरामदगी के लिए मछरिया ले गयी थी। पुलिस को उसके घर से चोरी का माल भी बरामद हुआ। इसके बाद अभियुक्त लघुशंका का बहाना बनाया और पुलिस उसे लघुशंका कराने लगी, तभी उसने आरक्षी को धक्का देकर राइफल छीन लिया।
आरक्षी के शोर मचाने पर प्रभारी निरीक्षक किदवईनगर द्वारा मय पुलिस बल के साथ मौके की तरफ भागे, तभी अभियुक्त द्वारा रायफल से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। इस पर पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गयी और बदमाश के बाईं टांग पर गोली लग गई, इससे वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया और रायफल कब्जे में ली गयी। एसपी ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है तथा थाना किदवई नगर से 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गोविन्द नगर में भी हुई मुठभेड़

गोविन्द नगर थानाक्षेत्र में भी पुलिस की मुठभेड़ एक बदमाश से हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी दक्षिण ने बताया कि गोविन्दनगर से सम्बन्धित अभियुक्त प्रतापगढ़ जनपद निवासी संजय सरोज पकड़ा गया था। इसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ था। उसने करीब छह माह पूर्व अपने साथियों के साथ गोविन्दनगर के पी-ब्लॉक में चोरी करना बताया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर मुकदमा से सम्बन्धित चोरी की एक तमंचा बरामद करने के लिए भोर पहर प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर द्वारा मय पुलिस बल के साथ राम लीला ग्राउण्ड गोविन्दनगर के पास लाया गया।
खण्डहर नुमा मकान में आरक्षी के साथ प्रवेश कराया गया। जहं अभियुक्त ईंटों के बीच से तमंचा निकाल कर अक्रामक हो गया व आरक्षी को धक्का देकर गिरा दिया, उसी तमंचे से जान से मारने के लिए प्रभारी निरीक्षक पर फायर किया। इस पर पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गयी। इसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। इससे वह घायल होकर गिर गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो थाना किदवईनगर कानपुर नगर से 25 हजार का इनामी अभियुक्त है।
इसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में लूट व चोरी आदि के लगभग एक दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं। अभियुक्त पूर्व में जनपद प्रयागराज से जेल भी जा चुका है। मौके से एक लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर, खोखा व पांच कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।