Wed. Mar 11th, 2026

नल जल में गड़बड़ी के मामले को लेकर जिलाधिकारी को दिया आवेदन

Share this News

नल जल में गड़बड़ी के मामले को लेकर जिलाधिकारी को दिया आवेदन

BBJ-NEWS

नगरा : प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं ठेकेदार के खिलाफ आशा देवी के द्वारा वार्ड नंबर 8 में नल जल का रुपया निकासी कर कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए आवेदन सारण जिलाधिकारी को दिया गया है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि जगदीशपुर पंचायत के मुखिया अशोक साह और पंचायत सचिव ब्रजबिहारी यादव तथा ठेकेदार दिलीप राय एवं अरविंद राय ने मुझसे चेक पर हस्ताक्षर

करा कर चेक ले लिए तथा खाते से रुपया निकासी कर लिए ये लोग नल जल योजना के कार्य में घटिया कार्य शुरू कराया जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया कि आप लोग गुणवत्तापूर्ण कार्य कराइए। उसके बाद ये लोग सभी रुपए निकासी कर लिए तथा कार्य अधूरा रह गया इन कार्यों को पूरा कराने के लिए जगदीशपुर पंचायत की तेतरपुर निवासी आशा देवी ने जिलाधिकारी सारण को गुरुवार के दिन आवेदन दिए हैं।

Latest News