Tue. Mar 10th, 2026

एसएससी परीक्षा केस: सीबीआई जांच संबंधी याचिका पर सुनवाई टली

Share this News

नई दिल्ली, 06 अप्रैल (हि.स.)। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी ) की परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग करनेवाली याचिका पर सुनवाई 13 अप्रैल तक टल गई है। कुछ छात्रों की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने याचिका दायर कर कहा है कि सीबीआई केवल एक परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच कर रही है। परीक्षा प्रणाली की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति के गठन की मांग की गई है। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट सीबीआई जांच की मांग करनेवाली एक याचिका खारिज कर चुका है। पिछले 20 मार्च को सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि थी सीबीआई को जांच सौंपी जा चुकी है| इसलिए निगरानी की ज़रूरत नहीं है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता और वकील मनोहर लाल शर्मा से पूछा कि क्या आपको सीबीआई पर भरोसा है तो उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है। तब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर जांच सही तरीके से नहीं हो रही हो तो आप कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया था कि वो केंद्र सरकार को याचिका की प्रति उपलब्ध कराएं।

Latest News