Wed. Mar 11th, 2026

मुद्रा योजना के लाभार्थियों से ”नमो ऐप” से जुड़े प्रधानमंत्री मोदी

Share this News

नई दिल्ली: मुद्रा योजना के लाभार्थियों से नमो ऐप के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुड़े। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के दस करोड़ रुपये लोन दिए गए और आम लोगों के हुनर को पहचान मिली। मुद्रा योजना से महिलाएं भी आत्‍मनिर्भर हुईं। मुद्रा योजना के लाभार्थियों से पीएम ने कहा कि छोटे और मेहनती लोगों के सपने पूरे होंगे। इस योजना ने लोगों को सशक्त करने का काम किया है और साथ ही गरीबों को साहूकारों से छुटकारा दिलाया है। मुद्रा योजना से न केवल स्वरोज़गार के अवसर बने बल्कि ये अपने आप में जॉब-मल्टीप्लायर के रूप में काम कर रहा है।

Latest News