Sun. Mar 15th, 2026

उन्नाव बलात्कार कांडः कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली लाएगी सीबीआई

Share this News

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। उन्नाव बलात्कार कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व अतुल सेंगर को सीबीआई लखनऊ से दिल्ली लाएगी। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की टीम अब इन आरोपियों की पूछताछ करेगी। इस बीच दिल्ली स्थित सीबीआई के सूत्रों ने भी बताया कि सेंगर से दिल्ली सीबीआई भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि सीबीआई के मुख्य प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा कि उनकी जानकारी में एेसी बात अभी तक नहीं आई है।

Latest News