केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 7-8 जून को करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा

Share this News

नई दिल्ली, 2 जून (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 7-8 जून को दो दिवसीय यात्रा पर जम्मू-कश्मीर जाएंगे। यहां वह राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि रमजान का पवित्र महीना चलने के बावजूद पिछले कुछ दिनों से राज्य में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन करने की घटनाएं बढ़ गई हैं| इसके अलावा आतंकवादी हमले की घटनाओं में कमी की बजाय वृद्धि होती जा रही है। इसीलिए राजनाथ सिंह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है| इस दौरान वे न सिर्फ राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालातों पर चर्चा करेंगे बल्कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन करने और बढ़ती आतंकवादी घटनाओं के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।

Latest News