मप्र : भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए बनाई 12 समितियां, नाम घोषित

Share this News

भोपाल, 03 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों द्वारा जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। कांग्रेस में जहां बदलाव और एकजुटता का दौर जारी है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी विकास यात्राओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित कर रही है। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय में शनिवार शाम को भाजपा की चुनाव प्रबंध समिति की बैठक हुई और देर शाम को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने चुनावों के लिए बनाई गई 12 समातियों की घोषणा करते हुए उनके सदस्यों की सूची जारी की। घोषणा के मुताबिक, जो समितियां बनाई गई हैं, उनमें चुनाव दृष्टि पत्र समिति, जनआशीर्वाद यात्रा समिति, प्रचार-प्रसार साहित्य निर्माण समिति, महाकुम्भ (25 सितंबर 2018), चुनाव आयोग संबंधित विषयक, चुनाव प्रचार रणनीति, राजनैतिक समन्वय, चुनाव कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, मुख्यमंत्री प्रवास समिति, विधानसभा सम्मेलन, केन्द्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं के प्रवास समिति, अर्थसंग्रह समिति शामिल हैं। सदस्यों के नाम चुनाव दृष्टि पत्र समिति :- विक्रम वर्मा (संयोजक), रघुनंदन शर्मा (सह संयोजक), प्रहलाद पटेल (सह संयोजक) और सदस्यों में कैलाश विजयवर्गीय, वीरेन्द्र कुमार (केन्द्रीय मंत्री), फग्गन सिंह कुलस्ते, मनोहर ऊंटवाल, रामकृष्ण कुसमरिया, गोपाल भार्गव, अजय विश्नोई, लाल सिंह आर्य, नरोत्तम मिश्रा, गौरीशंकर बिसेन, रंजना बघेल, गणेश सिंह, केशव पाण्डेय, रविनंदन सिंह, अर्चना चिटनीस, लक्ष्मीनारायण यादव, कैलाश सोनी, बंशीलाल गुर्जर, विवेक शेजवलकर, चेतन कश्यप, उमाशंकर गुप्ता, चिंतामणि मालवीय, सुधीर गुप्ता, मदन मोहन गुप्ता, गोविन्द मालू, ज्ञान सिंह, योगेश ताम्रकार और डॉ. विनोद मिश्रा आदि। जनआर्शीवाद यात्रा समिति :- प्रभात झा (प्रभारी), अजय प्रताप सिंह (संयोजक), विश्वास सारंग और पंकज जोशी (सह संयोजक), सदस्यों में जनार्दन मिश्रा, प्रभात साहू, सुरेन्द्र सिंह बघेल, कन्हईराम रघुवंशी, संजय पाठक, सुशील तिवारी, जितेन्द्र सिंह, जगदीश अग्रवाल, यशपाल सिसोदिया, दीपक जोशी, अंतर सिंह आर्य, सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, विजय शाह, वेद प्रकाश शर्मा, नरेन्द्र बिरथरे और जयसिंह कुशवाह आदि। प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति :- विजेश लूनावत (संयोजक) और सदस्यों में आलोक शर्मा, राजेन्द्र सिंह, बसंत गुप्ता, रजनीश अग्रवाल और चेतन सिंह। महाकुम्भ (25 सितंबर 2018) :- उमाशंकर गुप्ता (संयोजक), रामेश्वर शर्मा (सह संयोजक) और सदस्यों में सुरेन्द्र नाथ सिंह, कृष्णा गौर, ओम यादव, आलोक संजर, रामदयाल प्रजापति और भगवानदास सबनानी। चुनाव आयोग संबंधित विषयक:- शांति लाल लोढ़ा (संयोजक), बाबू सिंह रघुवंशी (सह संयोजक), एसएस उप्पल व ओम श्रीवास्तव एड. (सदस्य)। चुनाव प्रचार रणनीति :- भूपेन्द्र सिंह राजनैतिक समन्वय समिति:- डॉ. नरोत्तम मिश्रा (संयोजक), रामपाल सिंह और नारायण त्रिपाठी (सदस्य)। चुनाव कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति :- विजेन्द्र सिंह सिसोदिया (संयोजक), आलोक संजर (सह संयोजक)। मुख्यमंत्री प्रवास समिति :- अरविंद भदौरिया (संयोजक), रवीन्द्र यति (सह संयोजक)। विधानसभा सम्मेलन :- विष्णुदत्त शर्मा (संयोजक), नरेन्द्र पटेल (सह संयोजक)। केन्द्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं के प्रवास :- विनोद गोटिया (संयोजक), राजेश सोलंकी (सह संयोजक)। अर्थसंग्रह समिति :- कृष्णमुरारी मोघे (संयोजक), जयंत मलैया, राजेन्द्र शुक्ला और हेमंत खंडेलवाल (सदस्य)।