Wed. Mar 11th, 2026

सड़कों की गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दास्त नहीं – डॉ सत्येन्द्र यादव

Share this News

छपराब्रेकिंग:-सड़कों की गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दास्त नहीं – डॉ सत्येन्द्र यादव

रिपोर्ट-अभिषेक आनन्द

मांझी विधानसभा क्षेत्र के अंदर निर्माण हो रहे सड़कों के गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दास्त नहीं किया जाएगा , निर्माण कार्यों में लापरवाही और लूट की मंशा रखने वाले लोग सावधान रहे । जरूरत पड़ने पर जांच कर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी । उक्त बातें मांझी विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने बनियापुर प्रखंड के मानिकपुरा पंचायत में करोड़ों की योजना से बनने वाली सड़क के शिलान्यास के दौरान कही । इस मौके पर विधायक ने यह भी कहा कि सभी दलित महादलित, पिछड़े एवम अल्पसंख्यकों के बस्तियों को पक्की सड़कों से जोड़ना मेरी पहली प्राथमिकता है । मांझी विधानसभा के अंदर तीन सौ बीस सड़कों कि कायाकल्प बहुत जल्द होगी । जिसकी स्वीकृति मैंने कड़ी प्रयास करके सरकार से दिलवाई है ।

विकास के मामले में मांझी विधानसभा जिले में नंबर वन रहेगा आने वाले समय में मांझी के विकाश मॉडल की अनुशरण बाकी क्षेत्रों के लोग करेंगे , मांझी में विकाश की गंगा बहे इसके लिए चाहे मुझे जितनी मेहनत करना पड़े मै पीछे नहीं हटूंगा । क्योंकि मांझी की जनता ने इसी आशा और विश्वास के साथ मेरे जैसे गरीब के बेटे को अपना जन प्रतिनिधि चुना है । जिसके कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास मै हर वक़्त करता हूं । इस मौके पर विधायक के मीडिया प्रभारी आनन्द तिवारी, पूर्व मुखिया शिवकुमार राय, बीरेंद्र राय, विधान प्रसाद, अजित राय, मिथलेश कुमार, दिलीप यादव उमाशंकर राय, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Latest News