Tue. Mar 10th, 2026

चार ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर जब्त पासिंग धंधेबाज में हड़कंप।

Share this News

बड़हरा। थाना क्षेत्र के बबुरा कोईलवर फोरलेन पर बबुरा चेक पोस्ट के समीप बुधवार को दोपहर हाईवे इंचार्ज मनीष ने चार ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली जब्त किया है।मिली जानकारी अनुसार बबुरा फोरलेन पर अवैध व ओवरलोड बालू लदे वाहनों के परिचालन थम नहीं रहा।इसी क्रम में ओवरलोड बालू लदे चार ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर खनन पदाधिकारी को सौंप कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है। हालांकि ट्रैफिक इंचार्ज के कारवाई से बालू पासिंग धंधेबाजों में हड़कंप के साथ ही अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

इस मार्ग पर परिचालन करने वाले सभी बालू लदे वाहन चालकों व पासिंग धंधेबाज सड़क किनारे खड़ी कर इधर उधर भागते देखें गए। ट्रैफिक इंचार्ज मनीष कुमार के कारवाई से बालू पासिंग धंधेबाज बालू लदे वाहन के पकड़ाने के भय से सड़क मार्ग पर स्थित गांव के बाग बगीचे में खड़ा कर इंतजार कर करते नजर आ रहे हैं। छापेमारी में ट्रैफिक इंचार्ज मनीष कुमार सिंह, बबुरा चेक पोस्ट पुलिस मनोज कुमार, योगेन्द्र कुमार सहित अन्य कई पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

 

Latest News