Thu. Mar 12th, 2026

छपरा में 18 फरवरी को निकलेगी भव्य शिव विवाह शोभायात्रा

Share this News

छपरा में 18 फरवरी को निकलेगी भव्य शिव विवाह शोभायात्रा

BBJ-Desk

सारण, अर्जुन सिंह। बाबा मनोकामना नाथ मंदिर कटरा नेवाजी टोला मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर निकाले जाने वाली भव्य शिव विवाह शोभायात्रा के लिए आम सभा की बैठक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। शोभायात्रा समिति के संस्थापक अरुण पुरोहित ने बताया कि 20 वां वार्षिक शोभायात्रा इस बार नए स्वरूप में दिखाई देंगी। जो छपरा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नगर परिभ्रमण करेगी। मथुरा वृंदावन काशी से कलाकारों की टीम को बुलाया जाएगा। जहां भगवान शिव की लीला का प्रदर्शन होगा वही राष्ट्रभक्ति का भी स्वरूप नजर आएग।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए अपने अपने विचार रखे। आज की बैठक में जिन प्रमुख लोगों ने भाग लिया कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना जी, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, संरक्षक मंडल के सदस्य केदारनाथ सिंह , विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रविंदर सिंह, संजय शर्मा ,प्रसून मेंढतिया,माणीक कुमार, रजनीकांत सिंह, राज किशोर सिंह संजय कुमार राय, शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता चतुरी जी, हरिओम त्रिपाठी , पुजारी महेश मिश्रा, अवधेश राय , विनोद कुमार सिंह,राज किशोर सिंह, माधवेंद्र कुमार सिंह,आलोक कुमार सिंह हाकिम , भोला साह, वगैरह प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Latest News