Sat. Apr 27th, 2024

एशियन खेल : मंजीत सिंह ने 800 मीटर दौड़ स्पर्धा का जीता स्वर्ण, जॉनसन ने रजत

Share this News

नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.) । इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन खेलों के दसवें दिन पुरुषों के 800 मीटर दौड़ का स्वर्ण और रजत दोनों भारत के नाम रहा। भारतीय धावक मंजीत सिंह ने स्पर्धा का स्वर्ण और जिन्सन जॉनसन ने रजत पदक अपने नाम किया। इन खेलों में यह भारत का नौवां स्वर्ण पदक है।

मंजीत ने 1:46.15 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया,जबकि जिन्सन जॉनसन ने 1:46.35 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक पर कब्जा किया। कतर के अबुबाकर अबदल्ला ने 1:46.38 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

बता दें कि महिला धावक दुती चंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।जिससे एथलेटिक्स में एक और पदक की उम्मीद बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने इन खेलों में अब तक 49 पदक हासिल कर लिए हैं। इनमें 09 स्वर्ण, 18 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल है। भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया है।