Sat. Apr 27th, 2024

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली ने स्थापित किया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Share this News
No

मेलबर्न, 21 फरवरी (हि.स.)। ऑस्ट्रेलियाई महिला विकेटकीपर एलिसा हीली ने एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। हीली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में सर्वाधिक ऊंचाई से क्रिकेट गेंद के कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया। हीली ने ड्रोन द्वारा 80 मीटर ऊंचाई से फेंके गए गेंद का कैच लेकर इतिहास रच दिया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लिश क्रिकेटर क्रिस्टन बॉमगार्टनर के नाम था। बॉमगार्टनर वर्ष 2016 में 62 मीटर की ऊंचाई से फेंकी गई गेंद को पकड़ा था। हीली ने तीसरे प्रयास में यह कैच पकड़ा। इससे पहले उन्होंने 64 मीटर ऊंचाई से फेंकी गई गेंद को तीसरे प्रयास में पकड़ा। इसके बाद 70 मीटर ऊंचाई से फेंकी गई गेंद को उन्होंने पहले ही प्रयास में लपक लिया। इसके बाद 80 मीटर ऊंचाई से फेंकी गई गेंद को उन्होंने तीसरे प्रयास में पकड़कर इतिहास रच दिया।
नया रिकॉर्ड स्थापित करने के बाद 28 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज हीली ने कहा कि पहले बार में गेंद ग्ल्प्स को छू कर निकल गई। गेंद नीचे गिरते समय हवा में काफी स्विंग कर रही थी, जिससे उसका अंदाजा लगाना मुश्किल लग रहा था। लेकिन अंत में मैंने कर दिखाया।