Tue. Mar 10th, 2026

10 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Share this News

10 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

बी.बी.एन-डेस्क

मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में थाना पुलिस ने छापेमारी करतें हुए 10 लीटर देशी शराब के साथ एक और शराब के नशें में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।वही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों व्यक्ति का मेडिकल चेकअप कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। पहले मामले में जजौली गांव में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर जमादार अजय कुमार सिंह की

अगुवाई में दल बल के साथ छापेमारी करतें हुएं जजौली गांव में धर्मेंद्र राम पिता-संतलाल राम को 10 लीटर अवैध शराब बिक्री के लिए रखें अवस्था में बरामद किया।वही जमादार ओम प्रकाश यादव ने गश्ती दल के साथ धवरी गोपाल गांव में शराब के नशें में धर्मेंद्र साह पिता राम लाल साह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति अवैध शराब बेचने और मारपीट के मामले में पहले से ही दो कांडों में अभियुक्त हैं। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों व्यक्ति को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।

Latest News