आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गर्भवतियों की गोदभराई

Share this News

पंकज सिंह की रिपोर्ट

गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्रों को बढ़ावा देने के लिए मशरक प्रखंड के विभिन्न केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म का आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए गर्भवती के घरों पर पहुंच गोद भराई की रस्म अदायगी की गई।इस दौरान सेविकाओं द्वारा घरों के लोगों के बीच पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा की चर्चा कर विशेष रूप से एनीमिया की जानकारी देते हुए महिलाओं को आयरन की गोली खाने को प्रेरित किया।इस दौरान घरों में दूसरे महिलाओं के साथ साथ पुरूष सदस्य को भी गर्ववती महिला का ख्याल रखने को कहा गया। केंद्र पर मधुरानी सिन्हा,सेविका उषा देवी,रिकी देवी,किरण देवी,पुनम देवी समेत सभी सेविकाओं ने पोषक क्षेत्र में घूम घूम कर गोद भराई उत्सव का आयोजन किया गया।

वही सभी सेविकाओं द्वारा सभी महिलाओं को खतरनाक कोरोना वायरस के बारे में समझाया भी गया उन्हें बताया गया कि आप अपने घरों में ही रहें और ज्यादा जरूरत होने पर घरों से बाहर निकलें। घर में खाना बनाते समय साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। खाना बनाने और खाने से पहले हाथों को साबुन से साफ सफाई कर दें और यदि आपके घर में किसी को सर्दी,खासी‌, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो रही हों तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या पंचायत के मुखिया को इसकी जानकारी दे। देश के दूसरे राज्य या परदेश से आये किसी भी व्यक्ति को पंचायत में चिन्हित जगह पर बने होम कोराटाइन सेंटर पर चौदह दिनों तक रखना है जहां खाना,पीना और रहना फ्री है वही रहने वाले की मेडिकल जांच भी मेडिकल टीम के द्वारा होती रहेंगी।

Latest News