Fri. Apr 26th, 2024

सूबे में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और बिहार सरकार आंख मूंदे हुई है – आप विधायक संजीव झा

Share this News

सूबे में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और बिहार सरकार आंख मूंदे हुई है – आप विधायक संजीव झा

रिपोर्ट – रविन्द्र कुमार

आप विधायक ने दरभंगा का किया दौरा।

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी पिछले काफी समय से बिहार में भी जनाधार मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी उद्देश्य से विगत कई दिनों से बिहार के अलग अलग जिलों का दौरा दिल्ली बुराड़ी विधायक सह बिहार प्रभारी संजीव झा कर रहें है और इसी क्रम में बीते रविवार भारिश बारिश के बावजूद दरभंगा पहुंचे। कार्यक्रम में संजीव झा के अतिरिक्त बिहार के मुख्य प्रवक्ता डॉ. शशिकांत, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आर.टी.एन मनोज, दरभंगा प्रभारी अजीत राठौर, समस्तीपुर प्रभारी आलोक कुमार मौजूद थे। इस खास अवसर पर श्री संजीव झा ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोग केजरीवाल मॉडल को पसंद करते हैं। और आने वाले समय में बिहार में भी हमारी स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता के लिए कुछ नहीं सोचा जाता है। सिर्फ नेता, अधिकारी और मंत्री अपनी मनमानी कर रहे हैं और सूबे में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और सरकार आंख मूंदे हुई है। जनता के पैसे का लूट खसोट हो रहा है। इस बीच डॉ शशिकांत ने कहा कि बिहार की आम जानता भी ऐसे भ्रष्ट सरकार से परेशान हो चुकी है और चाहती है कि बिहार में भी भ्रष्टाचार पर झाड़ू लगे। और इसलिए हमारी कोशिश है कि बहुत जल्द बिहार में संगठन को पूरी तरह से मजबूत किया जाए और केजरीवाल मॉडल को लेकर जो लोगों में लोकप्रियता है, उसे यहां लागू किया जाए। और उन सारी सुविधाएं भीं बिहार की जनता को दी जाएंगे जिस प्रकार वर्तमान में दिल्ली की जनता को मिल रही है। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शब्बे नवाज़ ने किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित ज़िला मीडिया प्रभारी फवाद गजाली, आप नेता विमलेश ठाकुर, नगर अध्यक्ष नसीम अंसारी, ओम शंकर, राधेश्याम शर्मा, मोहम्मद हीरा, मोहम्मद मुन्नू, सोनू कुमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।