Tue. Mar 10th, 2026

आपूर्ति विभाग में मचा है लूट -संजय

Share this News

अर्जुन सिंह की रिपोर्ट

छपरा/ युवा राजद जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बदलता बिहार के पत्रकार से कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम जनता से मुलाकात में मालूम चला कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ग्रामीण जनता की बात नहीं सुनते हैं और नहीं उनका फोन उठाते हैं और कभी गलत से फोन भी उठ गया तो उपभोक्ता की शिकायत को नहीं सुनते हैं केवल जमाखोरों को बढ़ावा देते हैं और राजीव कुमार सिंह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर नगर, माझी, बनियापुर चार चार जगह की चार्ज में है केवल जमाखोरों को दे रहे हैं बढ़ावा इस आपदा की घड़ी में उनको चार चार जगह की चार्ज कैसे दिया गया यह कहां का कानून है इस जिले एवं प्रखंड अंचल में उनसे अच्छा कोई पदाधिकारी है कि नहीं उसी प्रखंड में अंचल पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं तब भी इन लोगों को चार्ज नहीं मिला जिला प्रशासन ने गरीब जनता की हक मारी को लूटने के लिए राजीव कुमार सिंह को बढ़ावा दिया है मैं माननीय नीतीश कुमार और आपूर्ति मंत्री और जिला प्रशासन से पूछना चाहता हूं कि ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी को चार चार जगह की चार्ज क्यों दिए गए। जो ग्रामीणों का बात नहीं सुनता है और जमाखोरों को बढ़ावा देता है पदाधिकारी गरीब जनता के भगवान स्वरूप होते हैं लेकिन यह राक्षस रूपी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गरीब जनता की बात नहीं सुन कर उनके हक मारी का खून पी रहा है ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी को अभिलंब अतिरिक्त चार्ज हटाया जाए

Latest News