Thu. Mar 12th, 2026

बनियापुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

Share this News

बनियापुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

रिपोर्ट- नवनीत मिश्रा

बनियापुर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को थाना प्रभारी किशोरी चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत व गाँव से जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित हुए। वहीं थानाध्ययक्ष ने कहा कि सभी एक साथ मिलजुलकर शांतिपूर्ण बकरीद पर्व मनाए। उक्त बैठक में उन्होंने बताया कि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि 6 अगस्त तक कोविड-19 का जो प्रोटोकोल है उसके मद्देनजर सभी धार्मिक स्थल को बंद

रखना है। इसलिए बकरीद का नमाज अपने घर से ही अदा करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में शांति व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर है यदि कोई गड़बड़ी उत्पन्न करेगा तो उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उक्त अवसर पर अंचलाधिकारी ,बीडीओ, जन प्रतिनिधि, बीपीआरओ अनवर अहमद एसआई नसीम नसीम खान जदयू प्रदेश सचिव अल्ताफ आलम भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह जिला परिषद प्रतिनिधि परवेज अख्तर युवा नेता समाजसेवी मो. इलताफ हुसैन उप प्रमुख संजय राम मुखिया शिव जी दास समाजसेवी संजय सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे

Latest News