Sat. Apr 27th, 2024

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत हुए विनायक ओझा

Share this News

प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्के के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें बनियापुर से भाजपा के वरिष्ठतम नेता प्रो. विनायक ओझा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया विनायक ओझा गया। दायित्व मिलने पर प्रो. विनायक ओझा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझपर विश्वास जता कर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करने का प्रयास करूँगा। प्रो. विनायक ओझा के मनोनयन पर वरिष्ट भाजपा नेता आनन्द शंकर ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रो. विनायक ओझा के मनोनयन से पार्टी मजबूत होगी। इनके लंबे सांगठनिक अनुभव से भाजपा को व्यापक रूप से लाभ होगा। गौरतलब है कि प्रो. ओझा जनसंघ काल से लेकर आज तक भाजपा के विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी की निस्वार्थ सेवा करते रहें हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विश्वजीत ओझा, युवा नेता अजित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, ई. विकास सिंह, मंडल उपाध्यक्ष भरत राम, ओमप्रकाश सिंह, शिवकुमार राय सहित दर्जनों लोगों ने प्रो. विनायक ओझा को बधाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।