Fri. Apr 26th, 2024

अगस्त क्रांति के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा दरभंगा में जिला अध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में तिरंगा मार्च निकाला गया।

Share this News

अगस्त क्रांति के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा दरभंगा में जिला अध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में तिरंगा मार्च निकाला गया।

रिपोर्ट-सुमित झा

अगस्त क्रांति के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा दरभंगा के द्वारा जिलाध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में तिरंगा मार्च यात्रा निकाला गया। यह यात्रा दरभंगा शहर के शास्त्री चौक से शुरू होकर टावर चौक स्थित महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर माल्यर्पण कर समाप्त हुआ।

तिरंगा मार्च यात्रा का नेतृत्व कर रहे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा ने इस संबंध में बताया कि प्रदेश नेतृत्व के तरफ से पूरे प्रदेश में सभी मुख्यालयों पर युवा मोर्चा को तिरंगा मार्च यात्रा निकालने का आह्वान किया गया था। जिस क्रम में आज शास्त्री चौक से सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालकर मिर्जापुर होते हुए दरभंगा टावर पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर इसकी समाप्ति की हौ। इस यात्रा के माध्यम से देश की आजादी के लिए अपनी जान गवाने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए देश में एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

इस यात्रा में शामिल भाजपा की प्रदेश मंत्री डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिरंगा मार्च यात्रा निकाली जा रही है, जिस क्रम में आज दरभंगा युवा मोर्चा की टीम ने भी यात्रा निकालकर वीर शहीदों का नमन करते हुए एकता का संदेश देने का कार्य किया है। जिस कार्य के लिए पूरी युवा मोर्चा की टीम बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम में पहुंची महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मीना झा ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी युवा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इस यात्रा के माध्यम से वीर शहीदों को नमन किया।

इस मार्च में भाजपा की प्रदेश मंत्री डॉक्टर धर्मशिला गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मीना झा, जिला प्रवक्ता अधिवक्ता तनवीर हसन, भाजयुमो जिला महामंत्री संगीत कुमार, उपाध्यक्ष रजनीश सुन्दरम,मुकेश महासेठ,मुचकुंद झा जिला मंत्री राहुल चौधरी, अभिजीत मुखर्जी,सौरभ ओझा,सुधा नंदन झा,विशाल महाशेठ,मुरली झा, सुमित झा, नितिन कुमार, सुनील यादव, पुरुषोत्तम झा, पवन कुमार ,प्रियांशु झा,आयुश यादव रवि कुमार एवं दीपू राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।