Wed. Mar 11th, 2026

रेल पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल ।

Share this News

छपरा जंक्शन

आज रेल पुलिस सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 02564 में स्लीपर कोच संख्या s2 के बर्थ संख्या 69 पर यात्रा कर रही महिला यात्री के साथ एक छोटा बच्चा मौजूद है एवं दूध के लिए काफी रो रहा है । उक्त सूचना पर तत्काल  निरीक्षक अनिरुद्ध राय के द्वारा लेडीस कॉन्स्टेबल अनीता एवं शेषमणि के माध्यम से उक्त बर्थ पर यात्रा कर रही महिला यात्री लवली देवी को दूध दिया गया।

लवली देवी नई दिल्ली से सहरसा बच्चे के साथ अकेले यात्रा कर रही थी। आरपीएफ के द्वारा उन्हें दूध प्राप्त कराए जाने पर काफी प्रसन्नता जाहिर की गई एवं आरपीएफ को उनके इस उत्तम कार्य के लिए उक्त ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के द्वारा भी काफी सराहना किया गया ।

Latest News