Wed. Mar 11th, 2026

युवा क्रांति रोटी बैंक ने सदर अस्पताल छपरा में लगाया रक्तदान शिविर

Share this News

छपरा से आनंद वर्मा की रिपोर्ट

युवा क्रांति रोटी बैंक के तृतीय वर्षगांठ पर साप्ताहिक कार्यक्रम के पहले दिन छपरा ब्लड बैंक मे रक्तदान शिविर लगाया गया।संस्थापक ईo विजय राज ने कहाँ पिछले तीन सालों से 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच साप्ताहिक कार्यक्रम किया जाता है, जिसमे प्रथम दिन रक्तदान शिविर लगाया गया। सदस्य बवाली सिंह, अभिषेक अग्रहरी ने कहा रक्तदान करने से रक्त से सम्बंधित शरीर मे कोई बीमारी नहीं होती है नौजवानो को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

इस मौके पर ब्लड बैंक मे डॉo श्रीमति किरण ओझा और धर्मवीर कुमार के देख रेख मे रक्तदान किया गया।संतोष सिंह, आकाश,विकाश सिंह  रक्तदान को ले कर युवाओं को जागरूक किया और कहा कि हर 3 महीने पर हम सभी को रक्तदान करनी चाहिए।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राशिद रिज़वी, प्रतिक पांडेय, रवि लड्डू उपस्थित रहे।

 

Latest News