Tue. Mar 10th, 2026

बलिया सियालदह एक्सप्रेस से शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Share this News

आज स0अ0नि0 सुनिल कुमार दास के नेतृत्व में विशेष टीम के द्वारा छपरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी गाड़ी संख्या 13106 डाउन बलिया सियालदह एक्सप्रेस के बोगी संख्या D/3 में चेकिंग के दौरान गेट पर खड़ा अभियुक्त अनूप कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष पिता जोगिंदर सिंह ग्राम रामपुर थाना -बांसडीह जिला बलिया (up)को ग्रे रंग का पिट्ठू बैग से(1) 20 पीस रेडीको 8 पीएम स्पेशल रेयर बलेण्ड ऑफ स्कॉच इंडियन व्हिस्की (2)10 पीस बैग पेपर व्हिस्की(3) चार पीस ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की सभी प्रत्येक 180ml का सभी निर्माण एवं बिक्री यूपी लिखा हुआ बरामद होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Aad

एएसआई सुनील कुमार दास रेल थाना छपरा के लिखित आवेदन के आधार पर रेल थाना छपरा कांड संख्या 28/ 22 दिनांक 12/02/ 2022 धारा 30a बिहार मद्द निषेध एवम उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत गिरफ्तार अनूप कुमार सिंह के विरुद्ध दर्ज किया गया। इस कांड का अनुसंधान एएसआई रविंद्र तिवारी करेंगे ।

Latest News