मशरक में चला मास्क चेकिंग अभियान

Share this News

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह

मशरक (सारण):मशरक बाजार के चौक चौराहा  पर मास्क चेकिंग अभियान जोर सोर से मशरक थानाध्यक्ष व अंचल कार्यालय के सी आई महेंद्र राम के नेतृत्व में  अभियान चलाया गया अंचल कार्यालय के सी आई  महेन्द्र राम ने बताया कि आज 12 सौ 50 रुपया के 25 आदमी का मास्क नही लगाने के एवज में चलान काटा गया  बताया जाता है की सभी लोगो को सुरक्षित रहने व कोरोना महामारी बीमारी से बचने के लिए  सभी को हिदायत भी दी जा रही है  और शाम 6 बजते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार व सी आई  महेंद्र राम पुलिस के साथ दल बल लेकर पूरी शक्ति से दुकानों  को बंद करवाने में सक्रियता दिखाई ।यातायात साधनों को भी रोक कर मास्क का जांच किया जा रहा था जो व्यक्ति मास्क नही लगाए थे उसको 50 रुपया का एक मास्क चलान काटकर दी जा रही थी ।

Latest News