Mon. Sep 29th, 2025

महासंपर्क अभियान को मिला जनता का अपार जनसमर्थन – तारकेश्वर सिंह

Share this News

72 हजार 947 मतदान केंद्र तक पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

नवनीत मिश्रा की रिपोर्ट

सारण/बनियापुर-भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने बदलता बिहार न्यूज के पत्रकार से कहा की “हर घर भाजपा” अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। अब तक 72 हजार 947 मतदान केंद्र के लगभग 15 लाख से अधिक घरों तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की पाती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल के एक साल की उपलब्धिया पर जारी बुकलेट पहुंचाया गया है। इस अभियान के चौथे दिन आज रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 10 हजार से अधिक बूथों के 1.20 लाख से अधिक परिवारों तक प्रधानमंत्री जी का संदेश पहुंचाया गया है। भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बाबजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की यह मेहनत पार्टी के प्रति उनके लगाव एवं प्रेम का परिचायक है। श्री सिंह ने यह बात बनियापुर विधानसभा के मशरक, बनियापुर के बिभिन्न शक्ति केंद्र के सतुवां, चांदपुर,आनंदपुर, ढारी- बाड़ी, हरबलं पट्टी में महासंपर्क अभियान के दौरान कहा। इस महाजनसंपर्क अभियान में श्री सिंह के साथ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी त्रिभुवन तिवारी, राममनोहर सिंह, उर्फ लडू सिंह, गोलू श्रीवास्तव, राजकिशोर श्रीवास्तव, मनोज प्रसाद, अनिल पांडेय, मुन्ना कुशवाहा, गुड्डू यादव, रंजीत यादव, राकेश यादव, लालप्रीत यादव, रंजन यादव, प्रेम यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता महाअभियान से सम्मिलित थे। श्री सिंह ने कहा की इस अभियान को मिल रहा जनता का प्यार उत्साहित करने वाला है। लोग अपने घरों पर आने वाले कार्यकर्ताओं का न केवल स्वागत कर रहे है बल्कि मोदी सरकार की काम की तारीफ करते हुए नही थक रहे है। इसने सभी के दिलो में एक नई उम्मीद को जन्म दिया है। आज यह मुहिम ने एक महाअभियान का शक्ल अख्तियार कर लेगी।