Sat. Apr 27th, 2024

मशरक सीओ ललित कुमार सिंह ने कई पंचायतों के बाढ़ पीड़ितों से मिले

Share this News

 

हरि किशोर सिंह की रिपोर्ट

मशरक सीओ ललित कुमार सिंह, दुरगौली पंचायत के पूर्व मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि उदय सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भ्रमण कर वर्तमान हालात का जायजा लिया।

मशरक (सारण) : मशरक प्रखंड क्षेत्र के अरना, दुरगौली, बहरौली एवं मशरक पश्चिमी पंचायत के विभिन्न गावों में बाढ़ का पानी काफी बढोतरी रहा है। सैकड़ों लोगों के घर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। मशरक सीओ ललित कुमार सिंह, दुरगौली पंचायत के पूर्व मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि उदय सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भ्रमण कर वर्तमान हालात का जायजा लिया। सीओ ने कहा कि बाढ प्रभावित सभी लोगों को सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।