Wed. Mar 11th, 2026

महिला लोजपा चिराग पासवान के नेतृत्व में जुल्म के खिलाफ जेहाद करेंगी।

Share this News

अभिषेक  आनन्द  की रिपोर्ट

  • राज्य की विधि- व्यवस्था धवस्त हो गया है।
  • सबसे ज्यादा महिलाएँ असुरक्षित है। भय और आतंक के साये में महिलाएँ जीवन जी रही है।
  • अपरहण, बलात्कार, सामुहिक बलात्कार,जिन्दा जलाये जाने, दहेज उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

महिला लोजपा 20 सितम्बर से राज्यव्यापी आन्दोलन शुरू करेंगी।उक्त आशय का निर्णय आज पार्टी के राज्य मुख्यालय एसके-पूरी,पटना में आयोजित महिला लोजपा की बैठक में लिया गया।


बैठक की अध्य्क्षता अंजू देवी ने किया। बैठक में एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें कहा गया कि महिलाओं पर जुल्म की घटनाओं में वर्ष 2020 से वर्ष 2021 के अगस्त महीना तक महिलाओं पर जुल्म की घटनाओं में 32% की वृद्धि हुई है। प्रतिदिन महिलाओं पर 5-6 जुल्म की घटनाएं हो रही है। प्रतिदिन 3 सामुहिक बलात्कार की घटनाएं घट रही है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त हो रहा है। कानून का राज समाप्त हो गया है। जंगल राज से बदतर स्तिथि हो गई है।प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए, शिवानी सिंह, सरिता देवी, चिन्ता देवी,सविता सिंह ने अपना विचार व्यक्त किया और प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक के अन्त में शकुन्तला देवी,मनीषा देवी “जदयू” से त्यागपत्र देकर लोजपा में शामिल हुई। इस अवसर पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, युवा लोजपा के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, प्रो.रामप्रवेश यादव,पार्टी प्रवक्ता राजेश भट्ट ने लोजपा में शामिल होने पर माला पहनाकर स्वागत किया

Latest News