Fri. Apr 26th, 2024

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया

Share this News

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया।

रिपोर्ट-सुमित झा

राष्ट्रीय जनता दल, दरभंगा 3 अगस्त, 2021 को दरभंगा जिला राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जिला मुख्यालय दरभंगा में धरना स्थल पोलो मैदान लहेरियासराय, में बागमती नदी की पूरानी धारा खरसण्ड में एवं शान्ति नदी की पूरानी धारा घोघराहा से जल निकासी शुरू कराने, बागमती परियोजना की 3 (बी) योजना को निरस्त करने, बागमती परियोजना के रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट जब तक अन्तिम निर्णय आने तक सभी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगाने, सम्पूर्ण जिला के बाढ़ग्रस्त के साथ भेदभाव न करने एवं पूरे जिले की सभी बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को यातायात लायक बनाने, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के किसानों की सभी प्रकार के रिण को मॉफ करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल, दरभंगा एवं महा गठबंधन के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया।

जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल, दरभंगा उमेश राय ने कहा कि जब तक बागमती नदी की पूरानी धारा खरसण्ड में एवं शान्ति नदी घोघराहा में जल निकासी सुनिश्चित नहीं किया जाएगा तबतक बाढ़ का स्थायी निदान असम्भव है। बागमती नदी परियोजना का 3 (बी) लागू होने पर 108गॉव बिलोपित हो जाएगा साथ ही बागमती नदी परियोजना के लिए गठित रिभ्यु कमेटी की रिपोर्ट जब तक अन्तिम निर्णय आने तक बॉन्ध सम्बन्धित सभी निर्माण कार्य पर रोक लगाने की बिहार सरकार से मांग की।

सी पी आई एम एल के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने सम्पूर्ण जिला के बाढ़ग्रस्त के बीच राहत में भेदभाव पर रोस प्रकट किया। सी पी आई नेता राजीव चौधरी ने बाढ़ के लिए बिहार सरकार कोपुर्णतः जिम्मेदार ठहराया। सीपीएम नेता ललन चौधरी ने कहा कि अगर बिहार सरकार बाढ़ का स्थायी निदान नहीं करने पर गठबंधन पार्टी एक विसाल जन आन्दोलन करने की तैयारी करनी पडेगी।

धरना मेंसुनीति रंजन दास, उदय शंकर चौधरी प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय जनता दल, ललितेश्वर सिंह मुखिया, राम कुमार सिंह, संजय सिंह, रिश्री सिंह, बिनोद साह, जय प्रकाश पासवान, अफजल अली खान गोडाबौराम पुर्व प्रत्याशी, सुभाष महतो, शैयाल असिर हाशमी, कमल यादव, विजय पासवान, कैलाश प्रसाद प्रखंड अध्यक्ष बिरौल, अजय यादव प्रखंड अध्यक्ष गौड़ाबौराम के अलावा अन्य बक्तावों ने बाढ़ से निदान के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए।धरना का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश राय ने किया धरना का संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मेश्वर सिंह पप्पू ने किए।