Wed. Mar 11th, 2026

सदर थाना में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया पुलिस सप्ताह समारोह

Share this News

सदर थाना में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया पुलिस सप्ताह समारोह

रिपोर्ट- रितेश हन्नी

पुरे बिहार में पुलिस सप्ताह समारोह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सहरसा सदर थाना में भी पुलिस सप्ताह समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां जिले के विभिन्न स्कूल के बच्चो ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। भाग लिए सभी बच्चों को सदर एसडीपीओ संतोष कुमार, सदर थानाध्य्क्ष राजमणि सहित कई पुलिसकर्मी ने मनोबल बढ़ाने के लिए पुरस्कृत किया। सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया पूरे बिहार में 22 से 27 फ़रवरी तक पुलिस सप्ताह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इसी करी में सदर थाना में भी पुलिस सप्ताह समारोह मनाया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस पब्लिक के बीच भाईचारा सम्बंध को स्थापित करना है। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा अनेकों प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस और पब्लिक के बीच के मैत्री सम्बंध को बरकरार रखने के लिए सूबे में पुलिस सप्ताह समारोह का आयोजन हो रहा है।

Latest News