Sat. Apr 27th, 2024

मशरक प्रखंड में शान से लहराया तिरंगा, स्कूलों में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

Share this News

मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख , सेंट जेवियर स्कूल में सीओ ललित कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय और थाना पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ संगीता कुमारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी डा.अनंत नारायण कश्यप, मशरक भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, केन्द्रीय विद्यालय में प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह, मशरक महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. रामबाबू सिंह चन्द्रकेतु-जौहर इंटर कॉलेज में अध्यक्ष चन्द्रकेत नारायण सिंह मशरक पूर्वी पंचायत कार्यालय में मुखिया मृदुला देवी,मशरक पंचायत भवन पर पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद , बहरौली पंचायत में मुखिया अजीत कुमार सिंह, भाजपा पूर्व अध्यक्ष रविरंजन सिंह मन्टु,, रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन मास्टर दिनेश्वर राय, आरपीएफ बैरक में प्रभारी लालमन प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर जिला पार्षद पुष्पा सिंह, जिला पार्षद प्रभावती देवी, उपप्रमुख पति साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, डाॅ. सीताराम पाण्डेय, राष्ट्रपति पुरस्कृत रामजीवन सिंह के अलावे कई पंचायत प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों के उपस्थिति में पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के बीच मिठाई बांटी।