Wed. Mar 11th, 2026

बाइक से होम डिलीवरी करने जा रहे शराब धंधेबाज को शराब के साथ पुलिस ने गिफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Share this News
  • मशरक (सारण) : मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने फोन पर मिले सूचना के आधार पर शुक्रवार की अहले सुबह में बाइक से होम डिलीवरी करने जा रहे शराब धंधेबाज को 9 पीस फ्रूटी पैक आफिसर च्वाइस के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह में सुचना मिली कि डुमरसन गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पिता स्व चंदन प्रसाद शराब होम डिलीवरी के लिए शराब लेकर जा रहा है जिसमें दारोगा राजेश कुमार रंजन को पुलिस बल के साथ छापेमारी को भेजा गया। जिसमें डुमरसन बाजार से बाइक BR28B1164 समेत 9 पीस फ्रूटी पैक शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।शराब धंधेबाज से पूछताछ की गयी कि शराब कहां से आया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Latest News