सारण एमएलसी चुनाव को लेकर गरमाई सियासत

Share this News
  • भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार सिंह के पक्ष में जनप्रतिनिधियों से मिलने पहुंची उपमुख्यमंत्री रेणु देवी।
  • इस बार सारण में त्रिकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है।
  • भारी बहुमत से जीत होगी एनडीए प्रत्याशी धर्मेंद्र की- रेणू देवी 

छपरा से आनंद वर्मा की रिपोर्ट

बिहार के उप मुख्यमंत्री रेणू देवी ने छपरा के एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सारण निकाय प्राधिकरण चुनाव में एनडीए विधान पार्षद प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार सिंह कि जीत सुनिश्चित है तथा धर्मेंद्र सिंह भारी बहुमत के साथ चुनाव जीत रहे है। निकाय प्राधिकरण के चुनाव में परिषद के मतदाताओं में एनडीए उम्मीदवार धर्मेंद्र कुमार सिंह के प्रति विश्वास है एवं सारे मतदाता एनडीए उम्मीदवार के प्रति गोलबंद हो चुके हैं। जीत में कहीं कोई संशय नहीं है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सारण के चुनाव प्रभारी राधा मोहन शर्मा ,सोनपुर  पूर्व विधायक एवं अनुशासन समिति  प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, भाजपा  जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा , जदयू जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संध्या सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, महामंत्री शांतनु कुमार, भाजपा प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन सिंह, जिला मंत्री सुपन राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, सुषमा सोनी,  नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, जदयू नेता संतोष महतो , अशोक कुशवाहा, सहित दर्जनों के एनडीए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest News