Wed. Mar 11th, 2026

अफगानिस्तान में कार बम धमाके में 12 लोगों की मौत

Share this News

काबुल, 24 मार्च (हिस)। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर हुए कार बम धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई है। इस विस्फोट में 40 अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका शुक्रवार को लश्कर गाह के समीप हुआ। यह स्थान गाजी मोहम्मद अय्यूब खान स्टेडियम के समीप है जहां कुश्ती मैच का आयोजन किया गया था। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Latest News