Wed. Mar 11th, 2026

माली में जिहादियों ने की 40 लोगों की हत्या

Share this News

बमाको (माली) , 27 अप्रैल (हि.स.)। नाइजर से सटी माली की सीमा के निकट हुए दो हमलों में संदिग्ध जेहादियों ने कम से कम 40 नागरिकों की हत्या कर दी। यह जानकारी रविवार को अधिकारिक सूत्रों से मिली। माली में मेनाका के गवर्नर दाओदा मैगा ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हमले को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि क्षेत्र में तुआरेग समूह के साथ सैन्य कार्रवाई के विरोध में इस्लामिक स्टेट ऑफ ग्रेटर सहारा के फुलानी सदस्यों ने यह हमला किया। पूर्वोत्तर माली में हाल के महीनों में तुआरेग नागरिक सुरक्षा समूहों ने फ्रांसीसी सैनिकों के समर्थन से जेहादियों के खिलाफ मोर्चा संभाला हुआ है। जेहादियों के इस हमले को तुआरेग और फुलानी चरवाहों के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद को और हवा देने के मकसद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार समर्थक तुआरेग समूहों गातिया और एमएसए की ओर से जारी बयान के मुताबिक बृहस्पतिवार को अंदेरामबोकेन के शहर के बाहर 16 बंदूकधारी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन्होंने “नागरिकों पर गोली चला दी”. माली के एक आधिकारिक सूत्र ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, “मृतकों में छोटे बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

Latest News