पानी में डूबने से शौच करने गई महिला की हुई मौत, मचा कोहराम

Share this News

ब्यूरो रिपोर्ट-रितेश हन्नी

सहरसा- जिले के सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत बलवाहाट ओपी थाना क्षेत्र के महमदपुर पंचायत के बैडी गांव वार्ड नंबर 11 में शौच करने गई महिला की डूबने से मौत हो गई। कई घंटे बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव गड्ढे़ भरे पानी से निकाला गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम बैडी गांव की मंजूला देवी पति राज कुमार यादव शौच करने के लिए घर के कुछ दूरी पर पुलिया के पास गयी थी। पैर फिसल जाने से गहरे गढ्डे में चली गई। गांव व घर में महिला को नहीं देख परिजन आसपास खोजने लगे। ग्रामीणों के प्रयास व मशक्कत के बाद शनिवार सुबह शव को बरामद कर बाहर गहरे पानी से बाहर निकाला गया। महम्मदपुर पंचायत के मुखिया रमेश यादव व पूर्व पैक्स अध्यक्ष फुलेश्वर यादव ने बलवाहाट ओपी प्रभारी हरेश्वर सिंह को घटना की सूचना दी। मृतक महिला अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गई है। इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest News