Sat. Mar 14th, 2026

छपरा में बड़ा चोर उचक्को का तांडव, मुख्य सड़क पर किया छिनतई का प्रयास

Share this News

छपरा :- छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास  मोटरसाइकिल से आ रहे हैं छपरा संवादाता आनन्द वर्मा से मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार संवाददाता नेवाजी टोला चौक से बाजार समिति मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल द्वारा जा रहा था , रास्ते में रामनगर मोड़ के पास पीछे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल सवार पर तीन अपराधियों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया हालांकि संवाददाता ने खतरे को भापकर अपने मोबाइल और खुद को दुर्घटना होने से बचा लिया और अपने मोबाइल से अपराधियों  फोटो भी ले  लिया । आय दिन किसी ना किसी के साथ ऐसा घटना हो रहा है ।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार झपट्टा मार जो मोटरसाइकिल चलाने वाला लड़का अपराधी छवि का और नशा एडिट है । जिसका नाम गुज्जर बताया जा रहा है रामनगर क्षेत्र का रहने वाला है , उसके अन्य दो साथी भी उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं , जिनका नाम का पता भी तक नहीं चल सका है। आसपास के लोगों के अनुसार वह व्यक्ति आए दिन इस क्षेत्र में ऐसी छोटी बड़ी घटना अक्सर करते रहता है।

Latest News