Fri. Mar 13th, 2026

मेघा वैक्सीनेशन कैम्पेन के तहत भाजपा सारण ने किया टीकाकरण स्थल का निरीक्षण

Share this News

मेघा वैक्सीनेशन कैम्पेन के तहत सदर अस्पताल तथा बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ट्रस्ट केन्द्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया आज छपरा जिले में मेघा वैक्सीनेशन कैम्पेन में वैक्सीनेशन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा हैं। जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विधायक, पुर्व विधायक तथा सांसद अपने निकटवर्ती केन्द्रों पर इस कैम्पेन का हिस्सा बन रहे है। यह कैम्पेन कल बुधवार तक चलेगा। इस कैम्पेन के तहत जिले में सवा लाख लोगो को वैक्सीन देने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण, मंत्री सत्यानंद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, आई टी सेल संयोजक निशांत राज, सोशल मीडिया प्रमुख नितिन राज वर्मा, बलवंत सिंह, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनुप यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी, अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिला मंत्री लक्ष्मण मिस्री आदि उपस्थित हुए।

Latest News