Tue. Mar 10th, 2026

पत्नी ने की बेवफाई , प्रेमी ने की पति की पिटाई

Share this News

कटिहार डेस्क  :- कटिहार में एक महिला के प्यार में बेवफाई की कहानी पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल मनसाही के रहने वाले अर्जुन यादव की शादी चौहान टोला के काजल से हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बेहतर ढंग से परिवार का भरण पोषण हो। इसलिए अर्जुन कमाने के लिए पंजाब गया हुआ था। इस बीच कटिहार ड्राइवर टोला के ही रहने वाले कन्हैया को काजल दिल दे बैठी।


इतना ही नहीं दोनों गुपचुप शादी रचा कर साथ भी रहने लगे। अर्जुन के परिवार के लोगों के द्वारा जब परदेश में रह रहे अर्जुन को इसकी सूचना दिया गया तो अर्जुन ने कटिहार लौटकर अपनी पत्नी को घर लाने की पूरी कोशिश की। लेकिन इस दौरान कन्हैया ने अर्जुन के साथ मारपीट करते हुए उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

जहां उसका इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। बड़ी बात यह है कि अब भी अर्जुन अपने पत्नी को वफादार मानते हुए कन्हैया द्वारा पैसा रखने के मकसद से उन्हें जबरन किडनैप कर लेने की बात कह रहे हैं। अब इस मामले पर पूरा सच क्या है। यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन फिलहाल कटिहार में हम-तुम और वो वाली लव ट्रायंगल स्टोरी पूरे चर्चा में है।

Latest News