नाबालिगों से दुष्कर्म पर फांसी के अध्यादेश पर राष्ट्रपति ने किए हस्ताक्षर

Share this News

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नाबालिगों से दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा सहित कड़े प्रावधानों वाले अध्यादेश पर रविवार को हस्ताक्षर कर दिए। केंद्र सरकार ने बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) में संशोधन को लेकर लाए गए अध्यादेश को शनिवार को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा था। नए अध्यादेश के मुताबिक 12 साल से कम उम्र के मासूमों के साथ दुष्कर्म करने के दोषियों को फांसी की सजा का प्रावधान है।

Latest News