Mon. Apr 29th, 2024

विश्व के नए बैंक खातों में से 55 फीसदी भारत में खोले गए

Share this News

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। भारत के वित्तीय प्रयासों को अब विश्व बैंक ने भी मान्यता देना शुरू कर दिया है। वित्त सेवा सचिव राजीव कुमार ने कहा है कि विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में खोले गए नए बैंक खातों में 55 प्रतिशत भारत में खोले गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि विश्व बैंक की वैश्विक फिनडेक्स रिपोर्ट में भारत के वित्तीय समावेशी प्रयासों को मान्यता दी गई है। वैश्विक स्तर पर 2014-17 के दौरान 51.4 करोड़ बैंक खाते खोले गए। इनमें से 55 प्रतिशत बैंक खाते भारत में खुले हैं।