कंप्यूटर प्रोग्रामों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है संस्कृत भाषा: राष्ट्रपति

Share this News

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि संस्कृत केवल अध्यात्म, दर्शन, भक्ति, कर्म-कांड और साहित्य की ही नहीं बल्कि कंप्यूटर प्रोग्रामों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त भाषा है। श्री कोविंद ने शनिवार को यहां श्रीलाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शास्त्री जी सादगी, त्याग और नैतिकता की जीती जागती तस्वीर थे। वे भारतीयता में रचे-बसे एक ऐसे राष्ट्र-नायक थे जिन्होंने हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को चरितार्थ किया था। उन्होंने कहा कि अनेक विद्वान यह मानते हैं कि नियम-बद्ध, सूत्र-बद्ध और तर्कपूर्ण व्याकरण पर आधारित संस्कृत भाषा एल्गोरिथम लिखने