Mon. Apr 29th, 2024

मार्केट कैप में 3.40 लाख करोड़ का नुकसान

Share this News

मुंबई, 17 फरवरी (हि.स.)। पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान भारतीय शेयर बाजार के मार्केट कैप में कुल 3.40 लाख करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज हो चुका है। बाज़ार में जारी भारी गिरावट के कारण बीएसई में इस सप्ताह के अंत में मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 137.64 लाख करोड़ रुपये रह गया है, जबकि विगत सप्ताह बाजार कैपिटलाइजेशन 141.07 लाख करोड़ रुपये रहा था।
इस कारोबारी सप्ताह बीएसई 100 की 20 कंपनियों में बढ़त देखी गई, जबकि 81 कंपनियां घटी हैं। इसी तरह बीएसई 200 की 46 कंपनियां बढ़ी, 155 कंपनियां घटी हैं। बीएसई 30 की 8 कंपनियां बढ़ी हैं तो वहीं 23 कंपनियां घटी हैं। बीएसई 500 में 112 कंपनियां बढ़त दर्ज हुई है, तो 387 कंपनियों के भाव घटे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान स्मालकैप और मिडकैप की कंपनियों को हुआ है। मिडकैप इंडेक्स की 24 कंपनियां बढ़ी हैं, जबकि 80 कंपनियां घटी हैं। स्मॉलकैप सूचकांक की 175 कंपनियों के भाव में बढ़त रही है, जबकि 672 कंपनियों को घाटा उठाना पड़ा।

कारोबारी सप्ताह के दौरान बी ग्रुप की 214 कंपनियों में से 118 कंपनियों पर नीचे का सर्किट लगा, जबकि 96 कंपनियों पर ऊपर का सर्किट ब्रेकर लगा। ए ग्रुप की 429 कंपनियों में से 99 कंपनियों के भाव बढ़े हैं तो वहीं 330 कंपनियों के भाव घटे हैं। इसी तरह, बी ग्रुप की 988 कंपनियों में से 219 कंपनियों के भाव बढ़े हैं तो वहीं 763 कंपनियों के भाव घटे हैं। इसके अलावा 6 कंपनियों के भाव यथावत रहे हैं।