Mon. Apr 29th, 2024

सऊदी अरब को पछाड़ इराक ने बेचा भारत को सबसे ज्यादा तेल

Share this News
No

नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। भारत में खपत की तुलना में पेट्रोलियम ईंधन के कम उत्पादन के कारण अन्य देशों से आयात करना पड़ता है। लिहाजा, इराक ने दूसरे वर्ष भी भारत को कच्चे तेल की सबसे अधिक आपूर्ति की है। आंकड़ों में इराक ने अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के बीच भारत को 4.66 करोड़ टन कच्चा तेल बेचा है। अब कच्चे तेल की आपूर्ति में सऊदी अरब दूसरा और ईरान का तीसरा स्थान है।
वाणिज्यिक सूचना एवं सांख्यिकी महानिदेशालय के आंकड़ों के मुताबिक इराक ने अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के दौरान भारत को 4.66 करोड़ टन कच्चा तेल बेचा है। यहि आंकड़ों पर गौर करें तो वित्त वर्ष 2017-18 के 4.50 करोड़ टन की तुलना में दो फीसदी अधिक है। भारत ने प्रारंभिक तौर पर 2018-19 में 20.7 करोड़ टन कच्चे तेल का आयात किया।
गौरतलब है कि सऊदी अरब पारंपरिक तौर पर भारत को तेल आपूर्ति करने वाला शीर्ष देश है लेकिन 2017-18 में पहली बार इराक ने सऊदी अरब का स्थान छीन लिया था। सऊदी अरब ने 2018-19 में 4.03 करोड़ टन कच्चे तेल का निर्यात किया जो 2017-18 में 3.61 करोड़ टन तेल निर्यात से अधिक है। ईरान भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है। ईराक और अमेरिका के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों की वजह से भारत ने फिलहाल ईरान से कच्चे तेल का आयात रोक से दूरी बनाई हुई है।