Mon. Apr 29th, 2024

रेप मामले में आसाराम के बेटे नारायण साईंं को उम्रकैद

Share this News
No

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (हि.स.)। रेप केस मामले में आसाराम के बेटे नारायण साईं को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सूरत की जिला कोर्ट ने महिला भक्त के रेप केस में ये फैसला सुनाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना भी लगाया है।
नारायण साईं और आसाराम के खिलाफ रे केस करीब 11 साल पुराना है। पीड़ित छोटी बहन ने अपने बयान में नारायण साईं के खिलाफ ठोस सबूत देते हुए हर लोकेशन की पहचान की है जबकि बड़ी बहन ने आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आसाराम के खिलाफ फिलहाल गांधीनगर के कोर्ट में मामला चल रहा है।
नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट अब तक 53 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिसमें कई अहम गवाह भी हैं। इन गवाहों ने नारायण साईं को लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा था या फिर इस कृत्य में आरोपितों की मदद की थी। जो बाद में गवाह बन गए। नारायण पर जेल में रहते हुए पुलिस कर्मचारी को 13 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का भी आरोप लगा था।