आपसी विवाद में चली दो राउंड गोली चली, सात घायल

Share this News

आपसी विवाद में चली दो राउंड गोली चली, सात घायल

रिपोर्ट-प्रिंस सिंह

रोहतास : चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर गांव में शनिवार की सुबह में एक विवादित जमीन पर कब्जा को लेकर मारपीट हो गई। लाठी,-डंडे चले। उसके बाद दो राउंड गोलियां भी चलीं। इसका ग्रामीणों ने वीडियो वायरल किया है। मारपीट में दोनों पक्ष के कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक पक्ष के 62 वर्षीय कुलवंत कुशवाहा, 40 वर्षीय विंध्याचल सिंह कुशवाहा, 32 वर्षीय अजय

सिंह तथा दूसरे पक्ष के पप्पू सिंह कुशवाहा, प्रिंस सिंह, संदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में इलाज में कराया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।