Sun. Apr 28th, 2024

देश की शिक्षा नीति पर तेजी से कार्य करने की जरूरत-केदारनाथ पाण्डेय

Share this News

बी.बी.एन-डेस्क

Zoom video meeting app के माध्यम से देश-प्रदेश, लोगों के विकास की महत्त्वपूर्ण नई शिक्षा नीति 2020 पर माननीय बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री केदारनाथ पाण्डेय ने इस शिक्षा नीति की महत्वपूर्ण बातों को बड़े ही विस्तृत विवरण के साथ रखा है। यह शिक्षा और शिक्षकों के लिए बहुत ही सुन्दर और महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ लाभदायक रहा। शिक्षा और इससे तालुक रखने वालों के लिए आज का यह कार्यक्रम सराहनीय, ज्ञानोपयोगी, सोचने, तार्किक क्षमता और देश दुनिया की शिक्षा को आम लोगों के लिए कैसे लाभकारी उपयोगी हो के लिए एक पाठ रहा।

जहां विदेशी स्कूली शिक्षा समान स्कूल प्रणाली की पड़ोस व्यवस्था को लागू किया है। वहीं हमारे देश में इसके लिए शुरुआत भी नहीं किया गया है। देश में शिक्षा और शिक्षकों के लिए आधारभूत सुविधाओं की घोर कमी है। नई शिक्षा नीति भी इसको पूरा कर पाएगी अभी प्रश्न बना हुआ है।

समान स्कूल प्रणाली लागू करने के लिए आधारभूत सुविधाओं, संरचनाओं का अभाव साफ दिखाई देता है।
देश की पहली सरकार ने शिक्षा पर खर्चें में बढ़ोतरी को स्वीकार नहीं किया। यह सिलसिला जारी है।
बिहार सरकार हजार कदम आगे चलते हुए पानी पिलाने वालों से कम वेतन भुगतान कर स्थानीय स्वशासन को विकसित करने के नाम पर शिक्षकों को मार रही है। रोज अपमानित किया जा रहा है। शिक्षा को बर्बाद कर आम लोगों के साथ साथ देश को ख़ाक बनाया जा रहा है।

ऐसे में माननीय अध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ और संघ की मांग समान स्कूल प्रणाली की पड़ोस व्यवस्था लागू हो तो देश की एक महत्वपूर्ण स्मस्या का समाधान हो जाएगा। इसके लागू होने से शिक्षा की सारी बीमारियां खत्म हो जाएगी। इससे देश खुशहाल बनेगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति पर समय निर्धारित कर त्वरित गति से कार्य करने की जरूरत है।

माननीय अध्यक्ष महोदय को इस चर्चा के आयोजन के लिए कोटि-कोटि साधूवाद। इस महत्वपूर्ण आयोजन में छपरा से माननीय नागेन्द्र प्रसाद सिंह, विद्यासागर विद्यार्थी, डा बिजय सिंह, रजनीकांत सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, अनवारूल हक, बसंत कुमार, विश्वजीत सिंह, रोहित झा, इंद्रजीत सिंह, रविश कुमार, संजय झा, हर्षिता, अरुण मिश्रा, श्याम कुमार तिवारी, कुमार अर्नज, सत्येन्द्र पाण्डेय, सुजीत कुमार, दिनेश शुक्ला, मिथलेश ठाकुर, रईसूल खां, दिनबंधु दीपक, प्रकाश सिंह, अंसार आलम, संवेद प्रकाश वर्मा, सुनील कुमार, उत्तम कुमार, रजनीश कुमार, प्रार्चाय रमेणदर प्रसाद, आलोक आजाद के साथ कई शिक्षक साथियों ने अपनी महत्वपूर्ण बातों को रखा।